डीग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के कंठों को शीतल जल से किया तर

0
44367ebd-ce5b-4a9e-8881-4401f421aab2

श्री बजरंग टीचर ट्रेनिंग काॅलेज ने की जलसेवा

स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में किया जल वितरण

आगरा। गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने के लिए आगरा रेल मंडल के डीग रेलवे स्टेशन पर श्री बजरंग टीचर ट्रेनिंग कॉलेज द्वारा निःशुल्क जल सेवा की गई। इस दौरान ट्रेनिंग काॅलेज के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को शीतल जल पिलाया।

मंडल  रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अंकित गुप्ता की अगुवाई में डीग रेलवे स्टेशन पर गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने को जल सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री बजरंग टीचर ट्रैनिंग कॉलेज द्वारा डीग रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के साथ मंडल वाणिज्य निरीक्षक गोवर्धन दीपक गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक डीग और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस प्रकार की जनहितकारी पहल की सराहना की। आगरा रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे