अछनेरा रेलवे स्टेशन पर बनेगी आधुनिक सुविधाओं से लैस नई आरपीएफ बैरक

0
1fb89f20-82a0-4a45-b15e-efeb041bfa56

आगरा। अछनेरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जवानों के लिए एक नई आधुनिक बैरक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन के नेतृत्व में आगरा रेल मंडल के अछनेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यह परियोजना शुरू की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारियों की सुविधा और कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने लिए बैरक का निर्माण कराया जा रहा है।
इस परियोजना के तहत अछनेरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मचारियों के उपयोग के लिए 20 बेड (पुरुष और महिला) क्षमता वाला आधुनिक आरपीएफ बैरक का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य की अनुमानित लागत लगभग 96 लाख निर्धारित की गई है। प्रस्तावित बैरक में कर्मचारियों के लिए आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और रेलवे परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।
आगरा रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस दिशा में आरपीएफ कर्मचारियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना विकसित करना एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना पूर्ण होने के पश्चात अछनेरा जंक्शन पर तैनात आरपीएफ कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा प्राप्त होगी, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक प्रभावी और दक्षतापूर्वक कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे