नौकरानी ने ही उडाए थे मालिक के घर से नकदी जेवरात

0
add89307-2ba5-4f80-9388-f5a45d7d9381

लोहामंडी पुलिस ने लाखों की चोरी की वारदात का किया खुलासा

पौने तीन लाख नकद, चांदी के जेवरों संग नौकरानी को किया गिरफ्तार

आगरा। लोहामंडी क्षेत्र के मालवीय कुंज में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करने में सफलता हासिल की है। चोरी की वारदात को घर में काम करने वाली नौकरानी ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पौने तीन लाख नकद और चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
मालवीय कुंज लोहामंडी निवासी नवल किशोर मदान पुत्र शंकर लाल मदान ने थाना लोहामंडी में 2 लाख 75 हजार नकद और चांदी की चेन और कडे चोरी के होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामला दर्ज कर वारदात के खुलासे में लगी। पुलिस जांच में शक की सुई घर में काम करने वाले नौकरों पर गई। मामले की जांच कर रहे चैकी प्रभारी आलमगंज हिमांशु शर्मा ने घर में काम करने वाले नौकरों से अलग-अलग पूछताछ की। इस दौरान घरेलू काम करने वाली नौकरानी पायल पत्नी राजू से सख्ती से की गई पूछताछ में उसने सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार महिला नौकरानी पायल ने गृहस्वामी को घर में नकदी रखते हुए देख लिया था, तभी से उसके मन में लालच आ गया और मौका लगते ही उसने नकदी और चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पौने तीन लाख नकद, चांदी की चेन और कडवे बरामद किए। पुलिस के अनुसार मूलरूप से महादेव गली मोती कटरा निवासी पायल वर्तमान में नगला अजीता पत्थर वाली हवेली सेक्टर आठ में किराए पर रह रही है। गिरफ्तार महिला नौकरानी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
चोरी की वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लोहामंडी उत्तम पटेल, चैकी प्रभारी आलमगंज हिमांशु शर्मा, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, हैड कांस्टेबिल नजर अब्बास, महिला कांस्टेबिल पूजा कुमारी और प्राची आदि शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे