नवजात भांजे को लेकर प्लेटफार्म पर बैठा था विक्षिप्त, जीआरपी इटावा बच्चे को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया
इटावा। मानसिक रूप से विक्षिप्त अपनी बहन के घर से नवजात भांजे को लेकर भाग आया और इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर जीआरपी द्वारा की गई पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया। इस पर जीआरपी ने संदिग्ध विक्षिप्त को हिरासत में ले लिया। वाॅट्सअप गु्रप्स पर संदिग्ध का फोटो शेयर बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया।
इटावा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जिसके पास 5 माह का नवजात शिशु था। बच्चे के बारे में पूछा गया तो वह कोई जबाव नहीं दे पाया। उसने अपना नाम सुरजीत बताया। पूछताछ में पूरा मामला संदिग्ध लगा। जीआरपी जवान सुरजीत और बच्चे को थाने ले आए। नवजात शिशु महिला आरक्षी रजनी की निगरानी में रखा गया। बच्चे और संदिग्ध व्यक्ति की सही जानकारी करने के लिए फोटो को आस-पास के थानों में व्हाट्स अप ग्रुप्स पर शेयर किया गया। इस दौरान जानकारी पाकर बच्चे के परिजन जीआरपी इटावा पहुंचे। पिता ने अपने बच्चे और व्यक्ति को पहचानते हुए बताया कि ये मेरा साला है जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है और मेरे 5 माह के बच्चे को ले आया है। जहां से नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बच्चे और मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को पाकर पिता ने जीआरपी की तत्परता और सक्रियता की सराहना करते हुए कहाकि आपकी वजह से मेरे साथ बड़ी घटना होने से बच गई।
