सराहनीयः स्टेशन पर पानी लेने उतरा यात्री, छूटी ट्रेन में रह गया कीमती सामान, जीआरपी टूंडला ने दिलाया वापस

0
7c1cb8e1-f61e-4349-971b-e44e5ef4ebd4

फिरोजाबाद। दादरी रेलवे स्टेशन पर एक यात्री पानी लेने उतरा। इस दौरान ट्रेन चल पडी। यात्री वहीं रह गया और उसका सामान ट्रेन में चला गया। यात्री द्वारा हेल्पलाइन नम्बर पर सूचना दी गई। इस पर जीआरपी टूंडला ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री का सामान उसे वापस लौटाया।

बिहार निवासी यात्री आशीष कुमार यादव ट्रेन नंबर 04088 बन्दल स्पेशल ट्रेन के कोच एस-5 सीट-26 पर दिल्ली से दानापुर की यात्रा कर रहे थे। दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर वह पानी लेने के लिए उतरे तभी ट्रेन चल दी। इस दौरानयात्री का मोबाइल फोन जो चार्जिंग पर लगा हुआ था के अलावा 2 नीले रंग के पिट्ठू बैग ट्रेन में ही रह गए। इस यात्री ने उक्त सूचना रेलवे के हेल्पलाइन नंबरों पर दी। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष द्वारा गाडी सं.-04088 को रेलवे ऐप के माध्यम से प्लेटफार्म की स्थिति का पता कर ट्रेन के टूंडला आने पर बताए गए कोच और सीट से यात्री का सामान बरामद किया। फोन के माध्यम से यात्री को सामान प्राप्त करने के बारे में बताया गया। इस दौरान पीछे आ रही ट्रेन से यात्री टूंडला पहुंचा। जहां जीआरपी टूण्डला उसका सामान वापस लौटाया। यात्री ने जीआरपी टूण्डला पुलिस का आभार जताया।
बरामद सामान दो नीले रंग के पिट्ठू बैग में एक लैपटॉप व चार्जर, मोबाइल फोन मय चार्जर, चश्मा व कपडे और दस हजार नकद थे। सामान बरामद करने वाली पुलिस टीम जीआरपी उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबिल कृष्ण प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह का कार्य सराहनीय रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे