विद्युत समस्याओं के समाधान को अधिकारियों से मिले डॉ.रामेश्वर चैधरी
विधायक प्रतिनिधि ने स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाने की सिफारिश की
आगरा। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं और स्मार्ट मीटरों की गडबडी को लेकर विधायक चैधरी बाबूलाल प्रतिनिधि डाॅ. रामेश्वर चैधरी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बिजली कटौती, लो वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मरों जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई।
विधायक प्रतिनिधि ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहाकि जल्द से जल्द फतेहपुरी सीकरी विधानसभा क्षेत्र बिजली समस्याओं का समाधान किए जाए। ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहाकि गर्मी के मौसम में बिजली की बढती मांग के अनुरूप मदनपुरा, पनवारी और किरावली आदि सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाने का काम विभाग को गर्मी सीजन शुरू होने से पहले से करनी चाहिए। साथ ही उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए स्मार्ट मीटर लगाने पर तत्काल रोक लगाई जाए। वहीं रिचार्ज खत्म होने पर सप्लाई सुचारू रखने और बिजली बिलों में बढ़कर आ रही धनराशि में सुधार कर बिल जमा कराने के लिए कहा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा और आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूरे किए जाएंगे।

