कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 994 तक महंगा, 5 केजी वाले सिलेंडर के दाम भी 261 बढ़े
नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर शुक्रवार 1 मई से 994 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3071.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब छोटू सिलेंडर की रिफिल कीमत 813.50 रुपए हो गई है।
मई की शुरुआत आम आदमी के बजट पर सीधा असर लेकर आई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक झटके में करीब 993 तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे देश के लगभग सभी बड़े शहरों में इसके दाम 3000 रुपये के पार पहुंच गए हैं।
यह बढ़ोतरी सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि इसका असर रोजमर्रा की जिंदगी में दिखने वाला है। चाय की दुकान से लेकर बड़े रेस्टोरेंट और शादी-ब्याह तक हर जगह लागत बढ़ने वाली है। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को जस का तस रखा गया है, लेकिन बाजार के संकेत आने वाले समय के लिए सवाल जरूर खड़े कर रहे हैं।
10 बड़े शहरों में 19 किलो कॉमर्शियल एलपीजी के नए रेट
शहर नया रेट पिछला रेट (अप्रैल) बढ़ोतरी
दिल्ली 3,071.50् 2,078.50 ़993
जयपुर 3,099.00 ्2,106 ़993
लखनऊ 3,194.00 ्2,201 ़993
पटना 3,346.50 ्2,353 ़993.50
रायपुर 3,294.50 ्2,301 ़993.50
भोपाल 3,074.50 ्2,081.50 ़993
कोलकाता 3,202.00 ्2,208.50 ़994
मुंबई 3,024.00 ्2,031 ़993
चेन्नई 3,237.00 ्2,246.50 ़990.50
बेंगलुरु 3,152.00 ्2,161 ़991
