आपरेशन मुस्कान ने फिर बिखेरी परिवार में ‘मुस्कान’

0
868de11b-ed8c-47d5-a73d-1665085da7ce

घर से चोरी कर किशोर आनलाइन गेम में हारा रुपये

पिता द्वारा पिटाई किए जाने के डर से छोडा था घर

आपरेशन मुस्कान टीम ने परिजनों को खोज मिलाया

आगरा। राजमिस्त्री के बेटे ने आनलाइन गेम में हजारों रुपये गंवा दिए। घर से चोरी कर दांव लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चोरी पकडे जाने और पिटाई के डर से उसने घर छोड दिया। नई दिल्ली स्टेशन घूमते हुए देख रेलवे पुलिस ने पूछताछ की और अपना घर आश्रम पहुंचा दिया। आॅपरेशन मुस्कान टीम जीआरपी आगरा ने खोजबीन कर बालक को उसके परिजनों से मिलाया।
अपना घर आश्रम पहाड़गंज नई दिल्ली में मुस्कान टीम को 28 अप्रैल को 15 वर्षीय किशोर मिला। पूछताछ में बालक ने टीम को बताया कि वह यमुना ब्रिज नारायच आगरा का रहने वाला है। वह मोबाइल से ऑनलाइन गेम में वह 70 हजार रुपये हार गया था। इस पर उसने घर से 5 हजार रुपये चुपचाप निकाल दांव में लगा दिए। उन्हें भी वह हार गया। घर से रुपये चोरी की जानकारी उसके पिता को हो गई थी। पिटाई के डर से वह चुपचाप घर से भाग निकला। नई दिल्ली स्टेशन पर घूमते हुए रेलवे पुलिस ने उसे अपना घर आश्रम पहुंचा दिया। किशोर ने मुस्कान टीम को अपने पिता का मोबाइल नम्बर दिया। पिता से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह चिनाई मिस्त्री हैं। उनका बेटा बिना बताये घर से कहीं चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। टीम ने किशोर के पिता को बाल गृह आश्रम पहाड़गंज नई दिल्ली में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ बुलाया गया। जहां सीडब्ल्यूसी-3 के समक्ष पेश कर किशोर को उसके पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया। बालक अंश के पिता द्वारा अपने बच्चे को पाकर मुस्कान टीम जीआरपी आगरा की प्रशंसा करते हुए आभार जताया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे