आरपीएफ मथुरा ने यात्रियों को पिलाया शीतल शर्बत, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

0
e6a32c4a-86ff-47a7-8ce3-a0b51fc7534a

मथुरा। भीषण गर्मी को देखते हुए आरपीएफ मथुरा जंक्शन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों पर शीतल शर्बत का वितरण किया गया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा और जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया। उल्लेखनीय है मथुरा जंक्शन पर मानव सेवा संस्थान द्वारा लगातार जल सेवा का कार्य किया जा रहा है। इससे यात्रियों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल रही है। मानव सेवा संस्थान की यह निरंतर सेवा यात्रियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पी राज मोहन के निर्देशन में स्टेशन डायरेक्टर मथुरा एपी श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार कौशिक, उप निरीक्षक सूरज मीना, मंडल वाणिज्य निरीक्षक पवन कुमार द्वारा यात्रियों को बिना उचित और आपातकालीन कारण के ट्रेनों में अलार्म चेन पुलिंग न करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही इसके दंडनीय प्रावधानों की जानकारी दी गई।

इसके अलावायात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहने और ट्रेनों व स्टेशन परिसर में यात्री सामान के चोरी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया गया। रेलवे सुरक्षा बल मथुरा जंक्शन ने इस अभियान के जरिए यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और जिम्मेदार रेल यात्रा के लिए प्रेरित किया गया। यात्रियों ने शीतल शर्बत वितरण और सुरक्षा जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के इस जनसेवी प्रयास की प्रशंसा की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे