विश्व धरोहर दिवसः आगरा मेट्रो ने लिया धरोहरों को सहेजने और साफ रखने का संकल्प
आरबीएस किड्स पैराडाइस स्कूल के छात्रों ने की मेट्रो राइड
बच्चों ने जानी शहर के धरोहर स्थलों से मेट्रो कनेक्टिविटी भी
आगरा। विश्व धरोहर दिवस पर आगरा मेट्रो ने शहर के गौरवशाली इतिहास और धरोहरों को सहेजने की ओर कदम बढ़ाया है। विश्व धरोहर दिवस पर आगरा मेट्रो में आरबीएस किड्स पैराडाइज स्कूल के बच्चों ने सफर कर इसे अच्छा और किफायती बताया। साथ ही धरोहरों को सहेजने और इन्हें साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।
विश्व धरोहर दिवस पर आगरा मेट्रो ने शहर की विरासत को सहेजने और उसे साफ-सुथरा रखने का लिए गए संकल्प के तहत जहां एक ओर डीबीआरएयू के विद्यार्थियों ने डॉ अंबेडकर चैक मेट्रो स्टेशन पर मनमोहक रंगोली बनाकर विश्व धरोहर दिवस पर ऐतिहासिक इमारतों को सहेजने का संदेश दिया।
वहीं आरबीएस किड्स पैराडाइस स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मेट्रो राइड का आनंद लिया। साथ ही बच्चों ने यह भी जाना कि मेट्रो रूट कौन-कौन सी विश्व धरोहर स्थलों को जोड़ता है। बच्चों ने साथ मिलकर ये संकल्प लिया कि अपनी धरोहरों, मेट्रो और आगरा शहर को खुद भी स्वच्छ रखेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे।



