आगरा में सोमवार को होगा सीता तत्व परिसंवाद और रामायण शक्ति तत्व उत्सव

0
5113e234-a051-4c09-a62d-2904300641a9

धरा चेतना फाउंडेशन के अनुपम बाग संस्कृति सभागार में होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

आगरा। नारी शक्ति वंदन के तहत सीता तत्व परिसंवाद और रामायण शक्ति तत्व उत्सव का आयोजन 20 अप्रैल को डीईआई के समीप अनुपम बाग स्थित धरा चेतना फाउंडेशन के सांस्कृतिक सभागार में होगा। इसमें रामायण नारी शक्ति संभाषण प्रतियोगिता, रामायण शक्ति तत्व उत्सव और रामायण नारी शक्ति परिसंवाद का आयोजन होगा। आयोजकों ने इस कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर का रविवार को विमोचन किया।

अंतरराष्ट्रीय रामायण और वैदिक शोध संस्थान अयोध्या, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व प्रताप पब्लिक स्कूल आगरा के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले आयोजन की जान कारी देते हुए कार्यक्रम संयोजिका दीपाली सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का जो संकल्प लिया गया है, उसमें उनकी संस्था भी एक आहुति सहयोग के रूप में देने जा रही है। वरिष्ठ आईएएस अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, संस्कृति और पर्यटन उत्तर प्रदेश के निर्देशन में हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में आगरा में आयोजित इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथिओं में आईएएस जैनेंद्र कुमार, संजय कुमार सिंह विशेष सचिव संस्कृति, अध्यक्ष आईआरवीवीआई के आने की संभावना है। इनके अलावा शारदा यूनिवर्सिटी, आगरा के कुलपति प्रो. परमानंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दीपाली सिंह ने बताया कि सीता तत्व परिसंवाद में बतौर पैनलिस्ट शेखर दीक्षित, डॉ. नवीन गुप्ता, श्रुति सिन्हा, राशि गर्ग शामिल होंगे। रामायण शक्ति तत्व उत्सव में गंधर्व कलाकारों के दल द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जायेंगी। यतेंद्र सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रताप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रामायण के स्त्री पात्रों पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार रखेंगे। इस मौके पर अक्षय प्रताप सिंह, गति सिंह और मीडिया समन्वयक डॉ. महेश धाकड़ मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *