संजय कुमार गौतम को मिला आगरा रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) संजय कुमार गौतम को जनसंपर्क अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनको यह जिम्मेदारी अभी तक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत प्रशस्ति श्रीवास्तव के पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) जोन में स्थानांतरण होने के कारण सौंपी गई है।
संजय कुमार गौतम वर्तमान में आगरा मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जनसंपर्क अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। संजय कुमार गौतम अपने अनुभव और दक्षता के बल पर जनसंपर्क से जुड़े दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
