सम्राट चैधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

0
1e7e64ba-bf98-40a5-a8f6-42818359cdc8

राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का पेश किया दावा

बुधवार पूर्वान्ह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम भी ले सकते हैं शपथ

पटना। सम्राट चैधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। वह 15 अप्रैल (बुधवार) को पटना स्थित बिहार लोक भवन में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस नई सरकार में भाजपा और जदयू के बीच सत्ता का संतुलन बनाए रखने के लिए एक विशेष फार्मूला तैयार किया गया है। इसके तहत जदयू से दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे।
नई सरकार के गठन में सबसे चैंकाने वाला फैसला उपमुख्यमंत्रियों के नामों को लेकर रहा है। इस बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। जबकि जेडीयू कोटे से दो कद्दावर और अनुभवी नेताओं को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी गई है। पहले चर्चा थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं, लेकिन अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है, उसके अनुसार जदयू के दो वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चैधरी डिप्टी सीएम हो सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक बुधवार को केवल मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी और दो उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। जबकि बाकी मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभावित मंत्रिमंडल में अनुभव और युवा जोश का अनूठा मिश्रण देखने को मिल सकता है।

भाजपा कोटे से संभावित चेहरे

भाजपा ने अपने कोटे में आक्रामक राजनीति और सांगठनिक मजबूती वाले नामों को तरजीह दी है। इसमें विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव जैसे अनुभवी चेहरा को मंत्री पद मिल सकता है। इसके अलावा दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाइगर और रमा निषाद भाजपा से मंत्री बन सकते हैं।

जेडीयू कोटे से संभावित चेहरे

नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करने वाली इस टीम में पुराने दिग्गजों को फिर से जगह मिल सकती है। दोनों डिप्टी सीएम के अलावा श्रवण कुमार, अशोक चैधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां और सुनील कुमार को मंत्री बनाया जा सकता है।

ये भी बन सकते हैं मंत्री

भाजपा और जदयू नेताओं के अलावा अन्य दलों से भी मंत्री बनाए जाएंगे। जिसमें हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन मंत्री बन सकते हैं। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के संजय पासवान और संजय कुमार सिंह मंत्री हो सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी मंत्री बन सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *