आईफा के विद्यार्थियों ने पेश किए फैशन डिजाइन
भारतीय वस्त्र कला की थीम पर आधारित अपने डिजाइन और क्रिएटिव वर्क को आकर्षक ढंग से किया प्रदर्शित
आगरा। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्ट्स (आईफा) के फैशन डिजा इनिंग विभाग द्वारा आयोजित टैक्सटाइल टाल्स फैशन ज्यूरी 2026 में भावी फैशन डिजाइनर्स द्वारा तैयार किए गए अपने रचनात्मक प्रोजेक्ट्स को प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय वस्त्र कला की थीम पर आधारित अपने डिजाइन और क्रिएटिव वर्क को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया।

संस्थान की चीफ मेंटर गरिमा सारस्वत पांडे ने बताया कि छात्रों ने अपने डिजाइनों के जरिए भारतीय टेक्सटाइल की समृद्ध परंपरा को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ने का उत्कृष्ट प्रयास किया है। उनके प्रोजेक्ट्स में क्रिएटिविटी, टेक्निकल स्किल और कलात्मक दृष्टिकोण का सुंदर समन्वय देखने को मिला। फैकल्टी सिमरन सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को इंडियन टेक्सटाइल आर्टवर्क थीम के अनुरूप विशेष रूप से सजाया गया था।

संस्थान की सीओओ रुचि सारस्वत ने कहाकि फैशन डिजाइनिंग आज के समय में युवाओं के लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प है। जहां वे अपनी रचनात्मकता और नवाचार के माध्यम से नई पहचान बना सकते हैं। संस्थान के निदेशक सचिन सारस्वत ने बताया कि इस प्रकार की ज्यूरी का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इससे विद्यार्थियों को अपने कार्य को प्रस्तुत करने का मंच मिलता है और इंडस्ट्री के मानकों को समझने का अवसर भी प्राप्त होता है।
इस ज्यूरी में शुभी, कशिश, हर्षिता, राधा, प्रीति, मुस्कान, अनाम, जूही, वंदना, वंशिका, अंजू और एकता सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स में मिस्सी प्रोजेक्ट, एक्सेसरीज डिजाइनिंग, मेल गारमेंट कंस्ट्रक्शन, एम्ब्रॉयडरी, कलर थ्योरी, कैनवास आर्ट आदि शामिल रहे। इस मौके पर ज्यूरी के रूप में फेमस फैशन डिजाइनर अक्षिता नागिया अहुजा उपस्थित रही। उन्होंने विद्यार्थियों के सभी प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और उनके कॉन्सेप्ट, डिजाइन व प्रस्तुति की सराहना की।
