वनबंधु परिषद दल का मुरैना में हुआ स्वागत

0
71519fb8-1d5b-4b07-b4b4-d540553608b9

आगरा। वन बंधु परिषद आगरा चैप्टर का 32 सदस्यीय दल एक दिवसीय वन यात्रा मप्र के मुरैना अंचल पहुंची। दल ने मुरैना के मेहगांव के ग्राम मुस्तरा और रेंका में संचालित 2 एकल विद्यालय का भ्रमण किया। दोनों विद्यालयों में ग्राम समिति ने सभी का माला व पटका और बच्चों ने गीत व हनुमान चालीसा गाकर स्वागत किया।

आगरा से गए सदस्यों ने ग्राम समिति और कार्यकर्ताओं को शॉल पहनाकर सम्मान किया। आचार्य और उनकी मां का बैग और चुनरी पहनाकर सम्मान किया गया। स्कूल के सभी बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, बिस्कुट, फ्रूटी, नमकीन आदि उपहार स्वरूप भेंट किए गए। वन यात्रा के दौरान सदस्यों ने प्राचीन हनुमान मंदिर दंदरौआ धाम और रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।

वनयात्रा में अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंघल, जगदीश प्रसाद बसल, रवि अग्रवाल, वनयात्रा निर्देशक सलिल गोयल, प्रभारी मुकेश मित्तल, कपिल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गिरिराज सारन जैन, बीडी जैन गल्र्स कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. वंदना अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, महिला समिति से सुधा अग्रवाल, ऊषा गोयल, मंजू सिंघल, प्रसूम बंसल और रामेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *