विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

0
6676e84c-fb90-44b3-af45-1e312d7faf40

उजाला सिंग्नस रेनबो द्वारा किया गया यात्रियों, मेट्रो कर्मियों और क्षेत्रीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

आगरा। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस पहल का उद्देश्य मेट्रो यात्रियों, मेट्रो स्टाफ और आम जन मानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को बढ़ावा देना था। यह शिविर उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के सौजन्य से मेट्रो स्टेशन पर लगाया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में दैनिक यात्रियों, मेट्रो कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें रक्तचाप मापन, रक्त शर्करा जांच, बॉडी मास इंडेक्स का आकलन और फिजिशियन द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

शिविर में 50 से अधिक यात्रियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और जांचें प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त, शिविर में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य और नियमित स्वास्थ्य जांच के के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी वितरित की गई और उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर व्यक्तिगत परामर्श भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *