जयपुर-अजमेर जाने वाले यात्री ध्यान दें…ये ट्रेनें रहेंगी आंशिक निरस्त
प्री.नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण किया गया कुछ गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण
आगरा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में दौसा स्टेशन पर प्री.नॉन इंटर लॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के प्रावधान के कारण कुछ गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण किया जा रहा है। यह कार्य 4 और 5 अप्रैल तक तक किया जाएगा।
इसके चलते ये गाड़ियां 5 अप्रैल 2026 को आंशिक निरस्त रहेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 51973 मथुरा जं-जयपुर पैसेंजर, अलवर-जयपुर के बीच 5 अप्रैल को आंशिक निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 51974 जयपुर-मथुरा जं-पैसेंजर, जयपुर-अलवर के बीच अपने प्रभावी 5 अप्रैल को आंशिक निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 12195 आगरा फोर्ट-अजमेर-बांदीकुई’अजमेर के बीच 5 अप्रैल को आंशिक निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12196 अजमेर-आगरा फोर्ट, अजमेर-बांदीकुई के बीच 5 अप्रैल को आंशिक निरस्त रहेगी रेलवे ने यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों के समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।
