8 अप्रैल से 13 मई के बीच आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी कानपुर तक चलेगी रेलवे ने जारी किया ट्रेन संचालन में संशोधन

0
images (39)

आगरा। लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटर सिटी एक्सप्रेस 8 अप्रैल से 13 मई तक कानपुर तक ही चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 12179- 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में संशोधन किया गया है।

रेलवे के अनुसार पुल संख्या 110 पर मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. को पूर्व में आगरा फोर्ट-मथुरा जं.कासगंज -शाहजहांपुर-लखनऊ जं. मार्ग से डायवर्ट निर्धारित था, जिसकी अवधि 2 अप्रैल से 13. मई तक थी, लेकिन अब संशोधित व्यवस्था के तहत उक्त डायवर्जन के स्थान पर ट्रेन का आंशिक निरस्तीकरण-प्रारंभिक स्टेशन में परिवर्तन किया गया है।

इसके तहत ट्रेन संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. इंटरसिटी अब 8 अप्रैल से 13 मई तक कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित होगी। इस अवधि में कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जं. के मध्य यह ट्रेन निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 12179 (लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट इंटरसिटी 8 अप्रैल से 13 मई तक कानपुर सेंट्रल से ही प्रारंभ होगी। इस अवधि में लखनऊ जं.-कानपुर सेंट्रल के मध्य यह ट्रेन निरस्त रहेगी। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों के समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *