आगरा मंडल ने ओएचई प्रणाली के सुदृढ़ीकरण और रखरखाव में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धियां
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल रेल यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके तहत ओएचई प्रणाली को और बेह तर और सुदृढ बनाने व रखरखाव में उल्लेखनीय उपलब्धी हासिल की है।
आगरा मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनि यर (कर्षण) धर्मेश कुमार के नेतृत्व में आगरा मंडल में टीआरडी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) के रखरखाव, विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता में सुधार के लिए विभिन्न कार्य किए गए हैं।
नवीन ओएचई डिपो का कमीशनिंग
मथुरा-अलवर और भांडई-इटावा खंडों में लंबित रखरखाव संबंधी समस्याओं के निराकरण, टॉवर वैगन (टीडब्ल्यू) की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीग और फतेहाबाद स्टेशन पर नवीन ओएचई डिपो का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया है।
आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र में सुदृढ़ीकरण
ओएचई और पीएसआई के रखरखाव के लिए पूर्व से संचालित आउटसोस्र्ड ब्रेक डाउन वाहनों के अतिरिक्त इस वित्तीय वर्ष में 3 और वाहनों को विभिन्न टीआरडी डिपो में तैनात किया गया है। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हुई है और रखरखाव कार्यों की दक्षता में वृद्धि हुई है।
इंसुलेटर और कैंटिलीवर प्रतिस्थापन में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि
ओएचई प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए पुराने (ओवरएज) इंसुलेटरों और जंगग्रस्त कैंटिलीवरों के प्रतिस्थापन का कार्य लक्ष्य से अधिक किया गया है। इसके तहत 500 के लक्ष्य के सापेक्ष 711 (142.20 प्रतिशत) इंसुलेटरों का प्रतिस्थापन किया गया। वहीं 250 के लक्ष्य के सापेक्ष 251 कैंटिलीवरों का प्रतिस्थापन किए गए।
टर्नआउट और क्रॉसओवर का प्रभावी रखरखाव
आगरा मंडल में उपलब्ध कुल 675 टर्नआउट-क्रॉसओवर का रखरखाव कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही सभी टर्नआउट और क्रॉसओवर का एलएलएमजी के माध्यम से चार बार निरीक्षण किया गया है। इससे ओएचई प्रणाली की सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित की गई है।
नई 8-व्हीलर टॉवर वैगनों का कमीशनिंग
रखरखाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दो नई 8-व्हीलर टॉवर वैगन का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया। इससे ओएचई के निरीक्षण और मरम्मत कार्यों में तेजी आई है और रेल परिचालन अधिक सुरक्षित व निर्बाध हुआ है।
आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग
ओएचई में कार्यरत रेल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक उप करणों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। नाॅन काॅन्टेक्ट हाई वोल्टेज डिटेक्टर के माध्यम से बिना संपर्क के लाइन के चार्ज-डिस्चार्ज की जांच, एलएलएमजी द्वारा बिना पावर ब्लॉक के ओएचई ैरामीटर का सटीक मापन। इसके अतिरिक्त डिजिटल मेगर, डिजिटल अर्थ इंसुलेटर टेस्टर, डिजिटल माइक्रोमीटर, डिजिटल स्प्रिंग बैलेंस, थर्मोविजन कैमरा, हाई वोल्टेज हैंड ग्लब्स और नाइट पेट्रोलिंग के लिए फॉग लाइट टॉर्च जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। आगरा रेल मंडल द्वारा टीआरडी के सभी परिसंपत्तियों के रखरखाव का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यों के परिणामस्वरूप ओएचई प्रणाली की मजबूती और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और संभावित फेल्योर की घटनाओं में प्रभावी कमी आई है, जिससे सुरक्षित व सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित हुआ है।



