जहां ट्रांसफार्मर की जरूरत हो लगवाएं, बिजली कनेक्शन तत्काल दिए जाएंः सांसद चाहर

0
913d8158-145c-4b63-a4aa-d866e4037516

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में हुई विद्युत व्यवस्था पर समीक्षा बैठक

जनता की 112 शिकायतों पर सांसद चाहर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

आगरा। फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहन ने सर्किट हाउस में शनिवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण मंडल और टोरंट के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विद्युत संबंधी मामलों, शिकायतों, समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद चाहर ने कॉल और व्हाट्सएप से प्राप्त हुईं 112 शिकायतों को चीफ इंजीनियर के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

सांसद चाहर ने जमीन पर रखे ट्रांसफार्मरों को लेकर चिंता जताई और निर्देश दिए कि ऐसे सभी स्थानों का सर्वे कर ट्रांसफार्मरों को पोल पर सुरक्षित रूप से स्थापित किया जाए। ताकि दुर्घटनाओं की संभावना समाप्त हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहां तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही गांव के बाहर रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया को सरल बनाने और सरकार के आदेशानुसार बिना स्ट्रीमेट जमा कराए कनेक्शन देने के निर्देश दिए। हर शिकायत का मौके पर समाधान, योजनाओं की जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाए।
सांसद चाहर ने कहाकि विद्युत स्टेशनों पर प्राप्त हर शिकायत, कॉल या प्रार्थना पत्र का तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहाकि सरकार की विद्युत संबंधी योजनाओं की जानकारी उपभोक्ताओं तक मैसेज के माध्यम से पहुंचाई जाए। ताकि लोग उनका लाभ उठा सकें।

नए सब स्टेशन का प्रस्ताव, स्मार्ट मीटर कार्य प्रगति पर

चीफ इंजीनियर कपिल सिंगवानी ने जानकारी दी कि आगरा जनपद में लगभग साढ़े चार लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 1.70 लाख उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और शेष कार्य प्रगति पर है। सांसद चाहर ने फतेहाबाद के ग्राम रिहावली में नए सब स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव रखा और कहाकि जहां- जहां जरूरत हो, वहां नए सब स्टेशन स्थापित किए जाएं। बैठक में विधायक छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ. जी.एस. धर्मेश, चीफ इंजीनियर कपिल सिंगवानी, सोनू चैधरी, शेलु जादौन, नितिन वर्मा, सतेंद्र यादव, राजीव जैन, कप्तान सिंह वर्मा और जनपद के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे