मोदी सरकार की स्मार्ट सिटी योजना धोखा साबित हुईः राहुल

0
3uqdbp5k_rahul-gandhi_625x300_30_April_25 (1)

कांग्रेस नेता ने का आरोप, हजारों करोड खर्च के बाद भी जमीनी बुनियादी सुविधाओं में नहीं हुआ सुधार

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना को धोखा करार दिया। उन्होंने कहाकि यह योजना अपने उद्देश्य से भटक गई और आम नागरिकों को इससे कोई फायदा नहीं पहुंचा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहरों के समग्र विकास के बजाय सीमित क्षेत्रों में काम कर उसे बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया गया। जबकि जमीनी स्तर पर बुनियादी सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

उन्होंने कहाकि कोई भी शहर तब तक स्मार्ट नहीं हो सकता, जब तक वह अपने नागरिकों को साफ पानी, स्वच्छ हवा और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराता। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 48 हजार करोड़ रुपये खर्च होने और 97 प्रतिशत परियोजनाओं के पूरे होने का दावा किया गया, लेकिन वास्तविक स्थिति इससे अलग है। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि कितने शहरों में वास्तव में ठोस बदलाव आया और लोगों के जीवन में क्या सुधार हुआ। उन्होंने कहाकि दूषित पानी, खुले सीवर, गिरते पुल और धंसती सड़कें इस योजना की विफलता को उजागर करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *