यूपी में 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान भी बदले

0
235544d5-1ee2-4f19-80d5-409cbac38f94

आदित्य लांग्हे फिरोजाबाद और इलामरन जी. एसपी एटा बनाए गए

सहायक आयुक्त आगरा महाडिक अक्षय संजय एसपी मुजफ्फरनगर बने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार देर शाम प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादले किए गए। इनमें 13 जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। गृह विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के तहत लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह को महोबा का एसपी, विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच का एसपी और निपुण अग्रवाल को नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद का सेनानायक बनाया गया है। बहराइच के एसपी रामनयन सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी नोएडा भेजा गया है। इसके अलावा आईजी ट्रेनिंग चंद्र प्रकाश को सुरक्षा शाखा भेजा गया है।

इसके अलावा शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ का सेनानायक बनाया गया है। एटा के एसपी श्याम नारायण सिंह को एसडीआर एफ भेजा गया है। महोबा के एसपी प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में एसपी अपराध बनाया गया है। रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्रा को सीतापुर स्थित 11वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। कौशांबी के एसपी राजेश कुमार द्वितीय को मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया है। अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। मऊ के एसपी इलामारन जी. को एटा का एसपी बनाया गया है। जालौन के एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को अयोध्या की 6वीं वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक बनाया गया है। फिरोजाबाद के एसपी सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है। महराजगंज के एसपी सोमेंद्र मीना को रामपुर का एसपी बनाया गया है। हमीरपुर की एसपी डाॅ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। नोएडा की 49वीं वाहिनी में तैनात कमलेश बहादुर को मऊ का एसपी बनाया गया है।

अलीगढ़ में 38वीं वाहिनी पीएसी में तैनात लाखन सिंह यादव को अमरोहा का एसपी बनाया गया है। एटीएस के एसपी विनय कुमार सिंह को जालौन का एसपी बनाया गया है। नोएडा कमिश्नरेट में तैनात शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज का एसपी बनाया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल को चंदौली का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी सत्यनारायण को कौशांबी का एसपी बनाया गया है। अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल को अलीगढ़ में एएसपी सिटी बनाया गया है। अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण अमृत जैन को मुजफ्फरनगर का एसपी सिटी बनाया गया है। आगरा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त महादिक अक्षय संजय को मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *