आगरा जनपद के लिए 43084 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना का हुआ विमोचन

0
e19c9116-acc0-4cb6-bdb5-9d50101d375c

आगरा। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) का विमोचन किया गया। यह योजना आगरा जनपद के आर्थिक विकास और स्वरोजगार को नई दिशा देने के लिए एक रणनीतिक दस्तावेज है।

जिला आगरा की अग्रणी बैंक केनरा बैंक द्वारा तैयार की गई इस योजना के तहत जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए कुल 43084 करोड़ का ऋण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य के मुख्य कारक इस प्रकार हैं। प्राथमिकता क्षेत्र 28042.17 करोड़ रुपये, गैर-प्राथमिकता क्षेत्र 15000 करोड़ रुपये। एमएसएमई क्षेत्र के लिए 19233.59 करोड़, कृषि क्षेत्र में 8007.41 करोड़, जो किसानों की आय वृद्धि के लिए पूर्णतः समर्पित है। इस मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक ऋषिकेश बनर्जी ने बताया कि यह योजना बैंकों और सरकारी योजनाओं के बीच सेतु का कार्य करेगी। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने इस योजना को समयबद्ध तरीके से लागू करने और पात्र लाभार्थियों तक ऋण सुविधा पहुंचाने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला अग्रणी बैंक अधिकारी अंकित सहगल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *