दिल्ली में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को देशभर में मनाई जाएगी ईदुल फितर
नयी दिल्ली। दिल्ली की प्रमुख हिलाल कमेटियों ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि गुरुवार की शाम को शव्वाल का चांद नजर नहीं आया है। इस पुष्टि के साथ ही अब पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार 21 मार्च को पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
शाही मस्जिद फतेहपुरी के शाही इमाम और फतेहपुरी रुअत-ए-हिलाल कमेटी अध्यक्ष मौलाना डॉ. मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम अहमद और ने ऐलान किया कि आज नया चांद नहीं देखा गया है। उनके आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, ईद-उल- फितर का चांद आज नजर नहीं आया, इसलिए ईद शनिवार, 21 मार्च को को मनाई जाएगी। रुअत-ए-हिलाल कमेटी के सचिव और इमारते शरिया ए हिंद के नजीबुल्लाह कासमी ने एक बयान जारी कर चांद न दिखने की पुष्टि की है।
