आगरा में बदला मौसम, आंधी के साथ कहीं तेज बारिश तो कहीं पडीं बौछारें
आगरा। ताजनगरी में गुरुवार शाम को मौसम अचानक बदल गया। आंधी के साथ शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा। गर्मी से राहत महसूस हुई। इधर बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें आलू, गेहूं और सरसों की फसल में नुकसान होने का डर सता रहा है।
