कृषि क्षेत्र में देश लगातार बढ रहा आगेः सांसद चाहर

0
57d35f7b-a313-4a68-8991-e26044733c59

संसद में बोले फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने की दलहन बोर्ड गठन की मांग

कहा, किसानों के कल्याण के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए कई क्रांतिकारी बदलाव

बजट में किसान, खेती, गांव गरीबों के हित में सरकार की प्राथमिकता का किया समर्थन

आगरा। फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने संसद में बोलते हुए कहाकि बजट में किसान, खेती, गांव और गरीबों के हितों को प्राथमिकता देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने बजट में कृषि कल्याण मंत्रालय को 2026-27 के लिए कृषि अनुपूरक मांगों का समर्थन किया।

सांसद चाहर ने कहाकि मोदी सरकार ने किसानो के कल्याण के लिए क्रांतिकारी बदलाव किए। किसान-नौजवानों की तरक्की के लिए काम किया। किसानों के हित के लिए पूर्व सरकारों ने कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहाकि मैं खुद किसान हूं, किसान कल्याण के लिए चैधरी चरण सिंह ने अनेक काम किए। कांगे्रस ने चैधरी चरण सिंह को हटा दिया। उन्होंने कहाकि मोदी सरकार चैधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चल रही है। सांसद चाहर ने कहाकि आज भारत दूध उत्पादन में पहले नम्बर पर है। जबकि चावल और गेंहूं की पैदावार में दुनिया में दूसरे नम्बर है। यही स्थिति फल-सब्जी उत्पादन में है। इसमें भी भारत दूसरे स्थान पर है। चाहर ने कहाकि जो लोग एमएसपी गारंटी पर हल्ला मचा रहे हैं, उन्होंने अपने 65 साल के शासन में इस पर कुछ नहीं किया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने एमएसपी को लगातार आगे बढाने का काम किया है। उन्होंने कहाकि विपक्षी देश को गुमराह कर रहा है।

सांसद चाहर ने कहाकि प्राकृतिक खेती के लिए प्रधानमंत्री मोदी लगातार प्रेरित कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि दिलाने का काम भी मोदी जी ने किया। उन्होंने कहाकि मत्स्य पालन, फूड प्रोसेसिंग में भी देश आगे बढ रहा है। सांसद चाहर ने अन्य क्षेत्रों की तरह किसानों के क्षेत्र में भी रिफाम्र्स किए जाने की मांग की। उन्होंने कहाकि दलहन खेती बढावा देने के लिए दलहन बोर्ड बनाया जाए। सांसद चाहर ने खेतिहर मजदूरों के मुद्दे को भी उठाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *