धौलपुर रेलवे स्टेशन का एसआईजी ने किया निरीक्षण
स्टेशन के एक सिरे से दूसरे सिरे तक व्यवस्थाओं को टीम ने परखा
यात्री सुविधाओं के रखरखाव को और बेहतर बनाने के लिए निर्देश
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में वाणिज्य प्रबंधक बीएस चैहान ने स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप टीम के साथ बुधवार को धौलपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। टीम ने स्टेशन के एक सिरे से दूसरे सिरे तक किए गए निरीक्षण में नवनिर्मित बिल्डिंग, खानपान सेवा, पेयजल, यात्रियों के बैठने की सुविधा, स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था को परखा।
निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं के रखरखाव और उन्हें बेहतर बनाने के लिए मंडल अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर कार्यरत निरीक्षक और पर्यवेक्षकों को काउंसिल किया गया। स्टेशन की साफ-सफाई उच्च स्तरीय बनाये रखने के लिए विशेष जोर दिया गया। गौरतलब है कि हर तीन माह में एसआईजी टीम द्वारा स्टेशन का निरीक्षण किया जाता है। स्टेशन में जो भी कमियां और जरूरत है उसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। ताकियात्रियों की सुविधायों में बढ़ोत्तरी की जा सके और उन्हें कम से कम असुविधाओं का सामना करना पड़े। निरीक्षण में बीएस चैहान मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा, टीके अग्निहोत्री सहायक सुरक्षा आयुक्त आगरा, सहायक मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर मुकेश कुमार व अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

