मथुराः 15 साल पहले घर छोड कर गया इंजीनियर पति लौटा साधु बनकर, पत्नी ने की जमकर धुनाई

0
eafd59b1-1556-4b21-8bc8-775bc016f0ba

पुलिस ने पति को हिरासत में लिया, कर रही पूछताछ

महिला का आरोप दूसरी के चक्कर पत्नी बच्चे को छोडा

मथुरा। पत्नी और बच्चों को 15 साल पहले छोडकर गया पति अचानक साधु के वेश में लौटा। जानकारी होने पर पीछा करती पत्नी ने मांट रेलवे क्रासिंग के समीप पति को रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पडताल में जुटी हुई है।

महिला ने बताया कि 19 वर्ष पूर्व मांट क्षेत्र के एक युवक से उसका विवाह हुआ था। युवक पठानकोट, जालंधर में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि यहीं उसकी कंपनी में काम करने वाली एक महिला से उसके संबंध बन गए। इस पर अपनी विवाहिता पत्नी और बच्चों को छोड़कर वह प्रेमिका के साथ रहने लगा। शनिवार को पति के साधु के वेश राया आने की सूचना मिली। महिला ने अपने परिचितों और स्थानीय लोगों के सहयोग से मांट क्रॉसिंग के समीप उसे रोक लिया। भीड़ ने आरोपी की कार का शीशा तोड़ दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके चलतेयातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस साधु वेशधारी व्यक्ति को थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *