आडिशन में प्रतिभागी दिखा रहे दम

0
7098d40a-4417-4a66-a157-b07a79cda955

आगरा में मॉडल मिस्टर, मिस, मिसिज और किड्स ऑडीशन-मॉडलिंग शो शुरू

फतेहाबाद रोड पर चल रहे आॅडीशन, सौ से अधिक प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

आगरा। माॅडलिंग में प्रतिभा दिखाने के लिए आॅडिशन शुरू हो गए। फतेहाबाद रोड स्थित अमर होटल के समीप टू .सेन्टस किचन रूफ में निःशुल्क मेगा मॉडल मिस्टर, मिस और मिसिज व किड्स ऑडीशन-मॉडलिंग शो का आयोजन आरएस मॉडलिंग एजेन्सी द्वारा कराया जा रहा है। शो में सौ से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

मॉडलिंग शो के आॅडीशन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अवागढ़ रियासत के राजा भूपेन्द्र पाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि का पंकज शर्मा और संगीता शर्मा ने बुके देकर स्वागत किया गया। जबकि विशिष्ट अतिथि कार्तिकेय पोद्दार और स्वाती पोद्दार रहीं।

आरएस मॉडलिंग रोहन शर्मा ने बताया कि शो का उद्देश्य आगरा की उभरती हुई मॉडलिंग प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने औरएक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करना है, जिससे युवा प्रतिभाओं को निखार कर उनको भविष्य के प्रति सही मार्ग दर्शन मिल सके। इसके मुख्य आयोजक रोहन शर्मा, हर्ष कैथ, मनोज कुमार गुप्ता और शिवम गुप्ता हैं। शो के ज्यूरी में निधी रावत, आयुष अग्रवाल, शिवांजल शर्मा और आयुष शर्मा शामिल हैं। इस मौके पर देश दीपक कुलश्रेष्ठ, प्रदीप गौर और कोमल देवनानी आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *