गर्मी में ट्रैक संरक्षा और सुरक्षित रेल संचालन के प्रति किया जागरूक
आगरा मंडल में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित किया संरक्षा सेमिनार
रेल कर्मचारियों को ट्रेन संचालन को प्रभावी बनाने को दिए दिशा-निर्देश
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में गर्मी के मौसम में सुरक्षित व व्यवस्थित ट्रेन संचालन और यात्री केन्द्रित बनाए रखने के लिए इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सरंक्षा सम्बन्धी सेमिनार का आयोजन किया गया। मंडल में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में हुए सेमिनार में ट्रेन संचालन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
सेमिनार में गर्मी के मौसम में ट्रैक और संरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियों और मानकों पर चर्चा की गई। इसमें हॉट वेदर पेट्रोलिंग, ट्रैकों के नियमित निरीक्षण, कार्य के दौरान अपनाए जाने वालीं आवश्यक सावधा नियां और निषेध के अलावा टर्नआउट मानकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि गर्मी के मौसम में ट्रैक संरचना पर पड़ने वाले प्रभावों को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध निरीक्षण और सतर्कता जरूरी है, जिससे संरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
सेमिनार विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक और कर्मचारियों ने भाग लिया। साथ ही संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों और अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया। सेमिनार में कर्मचारियों को गर्मी के मौसम में ट्रैक संरक्षा और सुरक्षित रेल संचालन के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सेमिनार में सुरक्षित कार्य प्रणाली, आधुनिक तकनीकों के प्रभावी और उपयोग कार्य के दौरान सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों को सतर्कता, टीमवर्क और तकनीकी दक्षता अपनाने को प्रेरित किया। ताकि रेलवे परिचालन सुरक्षित और निर्बाध रूप से संचालित होता रहे।
सेमिनार में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) शैलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विवेक बजाज, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत सिंह, मंडल इंजीनियर मुख्यालय अनादि मित्तल सहित अन्य अधिकारियों ने संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।


