अगर नेहरू जी होते तो कांशीराम यूपी में कांग्रेस के मुख्यमंत्री होतेः राहुल गांधी

0
621a4fbb-a82e-4082-ba6b-9ab5492a728b

लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन दिवस पर राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कहा, नरेन्द्र मोदी साइकोलॉजिकली खत्म, अमेरिका के आगे कर दिया सरेंडर

नरेन्द्र मोदी जी अब भारत के प्रधानमंत्री नहीं, अमेरिका के लिए कर रहे काम

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लखनऊ में कहाकि अगर जवाहर लाल नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहाकि वह साइकोलॉजिकली खत्म हो गए हैं। मोदी अब भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहे, वह अमेरिका के लिए काम कर रहे हैं और नरेंदर ने सरेंडर कर दिया है। उन्होंने कहाकि जब मैं यह बात संसद में बोलने जा रहा था तो नरेंद्र मोदी जी भाग कर निकल गए।

राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ में कांशीराम जयंती पर आयोजित कांग्रेस के सामाजिक परिवर्तन दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए कहाकि नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है। अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे? एनर्जी सेक्टर के हालात अभी और खराब होंगे। राहुल ने कहाकि कांशीराम समाज में बराबरी की बात करते थे। अगर जवाहर लाल नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते, लेकिन आज भाजपा ने समाज को 15 और 85 में बांट दिया है। फायदा सिर्फ 15 प्रतिशत वालों को मिल रहा है। 50 प्रतिशत को अलग -अलग कर दिया गया।

कांशीराम को भारत रत्न देने की कांग्रेस उठाएगी मांग

कांग्रेस ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग का प्रस्ताव पास किया है। तय हुआ है कि राहुल गांधी के माध्यम से संसद में यह मांग उठाई जाएगी। यह पहली बार था, जब राहुल गांधी कांशीराम जयंती से 2 दिन पहले कोई बड़ा कार्यक्रम लखनऊ में करने आए थे। कार्यक्रम में करीब 4 हजार लोग शामिल हुए। दलित वोटर्स की सियासत में कांग्रेस का यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

यूपी में कांग्रेस-सपा का गठबंधन

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सपा के साथ गठबंधन था, तब यूपी में भाजपा की सीटों की संख्या 36 पर सिमट गई थी। महागठबंधन 43 सीटों पर जीतने में कामयाब रहा। महागठबंधन इसी सफलता को 2027 के विधानसभा चुनाव में भी दोहराना चाहता है। इधर सपा ने भी भी कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। 15 मार्च को यूपी के 75 जिलों में पार्टी के जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *