युद्ध नहीं शांति की जरूरत, निर्दोषों की हत्या निंदनीयः प्रियंका गांधी

0
15-1

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और खाड़ी देशों के घटनाक्रम पर सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे निंदनीय और घोर आपत्तिजनक बताया है।

उन्होंने रविवार को कहाकि खुद को लोकतांत्रिक दुनिया का नेता बताने वाले देशों द्वारा संप्रभु राष्ट्र के नेतृत्व की लक्षित हत्या और उनकी कार्रवाई में निर्दोष लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने कहाकि खुद को लोकतांत्रिक दुनिया का नेता बताने वाले देशों की इस तरह की कार्रवाई किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराई जा सकती है।इस संघर्ष में कई देशों का घसीटा जाना बेहद दुखद है और इससे वैश्विक अस्थिरता बढ़ेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहाकि दुनिया को और अधिक अनावश्यक युद्धों की नहीं, बल्कि शांति और संवाद की आवश्यकता है।

कांग्रेस सांसद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शब्दों को याद करते हुए कहाकि आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देती है। उन्होंने कहाकि विश्व नेतृत्व को प्रतिशोध की राजनीति छोड़कर शांति और मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने उम्मीद जताते हुए कहाकि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रभावित देशों में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित देश लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *