अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, ईरान बोला-लेंगे खतरनाक बदला

0
bb3d2235-0e51-4840-b436-9f6ab3fd07a1

हमले में खामेनेई की बेटी-दामाद, बहू और पोती भी मारी गईं

इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर 24 घंटे में 1200 बम गिराए

तेल अवीव/तेहरान। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीटर अलातुल्ला अली खामनेई की मौत हो गई। इजराइल की वायु सेना का कहना है कि उसने अमेरिका के साथ संयुक्त हमले में पिछले एक दिन में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं।

इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उनके ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर शनिवार को 30 मिसाइलों से हमला हुआ था। हमले में उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। हमले के वक्त खामनेई कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे।

इजराइल के प्रधानमंती नेतन्याहू ने शनिवार देर रात खामनेई के मारे जाने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी उनके मारे जाने का दावा किया था। रविवार सुबह ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी तसनीम और ‘फार्स’ ने इसकी पुष्टि की। खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहाकि हमने एक महान नेता खो दिया है और पूरा देश शोक मना रहा है। इधर ईरानी सेना ने कहाकि वह सबसे खतरनाक अभियान की शुरुआत करने जा रही है। हमला कुछ देर में शुरू होगा और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

ईरान में 200 की मौत, 740 घायल

इजराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया। हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। ईरान ने भी आठ देशों पर जवाबी हमले किए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *