इजराइली हमले में ईरानी रक्षामंत्री के मारे जाने की खबर

0
iran-war_large_1754_23

अमेरिका के साथ मिलकर इजरायल ने ईरान के 10 शहरों पर बोला हमला

ईरान ने भी इजराइल-दुबई और कतर पर 400 से अधिक मिसाइलें दागीं

तेल अवीव। इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत दस शहरों पर बोले बड़ा हमला किया। मीडिया रिपोर्टस में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि इजराइली हमले मे ईरानी रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत हो गई। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत हो गई। जबकि 45 घायल हो गई हैं।

इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के 10 शहरों पर एयरस्ट्राइक की है। हमले के बाद ट्रम्प ने वीडियो जारी कर कहाकि ईरान पर यह हमला अमेरिकी नागरिकों की रक्षा के लिए किया गया है। जवाब में ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व यूएई में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। इतना ही नहीं, ईरान ने यूएई के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *