आप ने किया शहर की कथक कलाकारों का सम्मान

0
0c6ca393-6b9c-417f-bda1-c31bd68925c4

ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर दोनों कलाकारों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति

आप नेता सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने अपने आवास पर किया पटका पहनाकर सम्मान

आगरा। ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर कथक नृत्य की प्रस्तुति देने वाली कालकारों का सम्मान आप जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने अपने निवास पर किया। उन्होंने मनमोहक कथक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीतने वाली कलाकार नेहा यादव और सांझी यादव को फटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर आप जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहाकि भारतीय शास्त्रीय नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और परंपरा का जीवंत स्वरूप है। कथक जैसी प्राचीन नृत्य शैली आज भी नई पीढ़ी में लोकप्रिय है। यह देश की सांस्कृतिक चेतना के लिए शुभ संकेत है। इस दौरान नेहा यादव ने कहाकि मंच पर प्रस्तुति देना हर कलाकार का सपना होता है, लेकिन समाज द्वारा सम्मान मिलना उस सपने को सार्थक बनाता है। उन्होंने आयोजकों और आप जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा। वहीं सांझी यादव ने कहाकि कथक केवल नृत्य नहीं, बल्कि साधना है। उन्होंने बताया कि इस कला को सीखने में वर्षों की मेहनत लगती है और जब दर्शक सराहना करते हैं तो वह मेहनत सफल लगती है। उन्होंने कहाकि ऐसे सम्मान कलाकारों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी कला के प्रति और समर्पित बनाते हैं।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने कलाकारों के साथ स्मृति चित्र खिंचवाए और उन्हें शुभकामनाएं दी। कंचन चतुर्वेदी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहाकि सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर विद्या यादव, इंद्र कुमार वर्मा, पंकज चावला, हर्ष कुमार सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *