सनसनीः कासगंज में एक ही परिवार के पांच लोगों के मिले शव, मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे

0
7861f261-f3f3-4db5-b1c1-85e7043a8180_1771684469997

कासगंज। उप्र के कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले सत्यवीर के परिवार के लोगों के शव बंद मकान में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घर का दरवाजा वेल्डिंग मशीन से कटवाकर अंदर प्रवेश किया। जहां सत्यवीर का शव लटका हुआ था। जबकि पत्नी रामश्री, बेटी प्राची, आकांक्षा और बेटे गिरीश का शव नीचे पडा मिला। एक साथ पांच लोगों के शव मिलने की खबर पुलिस आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

शुरुआती जांच-पड़ताल में सामूहिक आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला अमापुर थाना क्षेत्र के गुप्ता एजेंसी पेट्रोल पंप के पीछे का है। घर के मुखिया का नाम सत्यवीर सिंह है। बताया गया कि सत्वीर वेल्डिंग की दुकान चलाता था।

घटना की जानकारी होते ही एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। डॉग स्क्वाइड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीमें जांच में जुटी हैं। घटना स्थल के बाहर काफी भीड़ एकत्रित है। पुलिस ने घर में अन्य लोगों का प्रवेश रोक दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया मकान दो-तीन दिनों से बंद था, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंद मकान का ताला तोड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सत्यवीर सिंह ने अपनी पत्नी और बच्चों को कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर स्वयं भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घर के अंदर से पांच शव बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *