आगरा में भाजयुमो कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प, राहुल गांधी का फूंका पुतला

0
f9e4e0cb-344c-4d84-b020-797363ada613

दिल्ली में एआई समिट में युवक कांग्रेसियों के हंगामे विरोध में भाजयुमो उतरा सडक पर

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को बताया देष का गद्दार, मुर्दाबाद के लगाए गए नारे

आगरा। दिल्ली में एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेसियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका है। इस दौरान पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और भाजयुमो के बीच तीखी झडप गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जाते समय सेंट जोंस चैराहे के समीप भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस से टकराव हो गया। पुलिस के आगे बढने से रोकने से नाराज कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद का नारा लगाया। देश का गद्दार बताते हुए चैराहा पर पुतला फूंक दिया।

प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस को 30 मिनट लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यालय की तरफ जाने से रोका और राहुल गांधी का पुतला छीनने की कोशिश की। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने पीछे ही दूसरे पुतले में आग लगा दी। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से एमजी रोड भी जाम हो गया। इस दौरान राहुल गांधी की कब्र खोदने के नारे भी लगाए गए।

दरअसल, भाजयुमो अध्यक्ष प्रियांशु दत्त द्विवेदी की ओर से पहले ही ऐलान किया गया था कि शनिवार दोपहर 2 बजे कार्यकर्ता राजामंडी स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। युवा मोर्चा के प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। भाजयुमो के एलान को देखते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी कार्यालय में जमा हो गए। किसी तरह के टकराव से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहाकि कांग्रेस वैश्विक स्तर पर भारत की जो मजबूती को पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाला काम कर रही है। इसीलिए आज भाजयुमो सड़कों पर उतरा है। इससे उन्हें हमारी ताकत का पता चल जाएगा।

यह प्रदर्शन कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है। भारत का युवा भारत को गाली देने वालों का विरोध करेगा। इसीलिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन और राहुल गांधी का पुतला दहन किया है। अगर कांग्रेस कार्यकर्ता आमना-सामना करने के लिए तैयार थे वो यहां आते, कार्यालय के अंदर बैठकर शोर मचाने से कुछ नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *