जमानत पर रिहा हुए अभिनेता राजपाल यादव

0
rajpal-yadav-was-granted-temporary-relief-by-the-delhi-high-court-on-monday-as-it-allowed-interim-suspension-of-sentence-to-the-actor-in-a-cheque-bounce-case-reported-ani-br

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर जमा कराए 1.5 करोड

राजपाल 18 मार्च तक तिहाड जेल से रहेंगे बाहर

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को आखिरकार दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। वे पिछले 11 दिनों से तिहाड़ जेल में बंद थे, जहां उन्हें कई चेक बाउंस मामलों में आत्मसमर्पण करने का आदेश मिला था। अदालत ने उन्हें पहले 16 फरवरी तक 1.5 करोड़ रुपये जमा करने का समय दिया था। वहीं एक्टर ने इस रकम का भुगतान किया जिसके बाद वह सोमवार को जेल से बाहर आए। राजपाल यादव 18 मार्च तक जेल से बाहर रहेंगे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा को अंतरिम रूप से स्थगित करने का आदेश दिया है। अदालत ने ध्यान दिया कि 1.5 करोड़ रुपये पहले ही प्रतिवादी के खाते में जमा हो चुके हैं। इस आधार पर न्यायपीठ ने सजा को कुछ शर्तों के अधीन निलंबित कर दिया। राजपाल यादव को 1 लाख रुपये के व्यक्तिगत बॉन्ड और बराबर राशि की एक जमानत पेश करने का निर्देश दिया गया है। इस अंतरिम राहत के चलते वह 18 मार्च तक जेल से बाहर रहेंगे।

अभिनेता सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

इससे पहले 16 फरवरी को सुनवाई के दौरान राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने 1.5 करोड़ रुपए डिमांड ड्राफ्ट के जरिए चुकाने को कहा था। इस निर्देश के बाद अभिनेता सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने राजपाल यादव की रिहाई को लेकर एक्स पर लिखा- आपकी प्रार्थनाओं और अटूट समर्थन के कारण, इंतजार लगभग खत्म हो गया है। तैयार हो जाइए, वो हंसी जो आपको बहुत याद आ रही थी, अब पर्दे पर लौटने वाली है। देखते रहिए। इस बीच, अपनी पत्नी राधा यादव ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इंडस्ट्री और प्रशंसकों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि इस समय हमारा पूरा परिवार एकजुट है। हमें उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत से मिले प्यार और समर्थन के लिए बेहद खुशी है। कुछ अटकलें थीं कि सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत कई अभिनेता उनके कर्ज का भुगतान कर चुके हैं। इस पर राधा यादव ने कहाकि वह फिलहाल किसी का नाम नहीं ले सकतीं, लेकिन कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजपाल यादव जल्द ही बाहर आएंगे और मीडिया से खुद बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *