बाबू जगजीवन राम की स्मृतियों को संजोए बिहार सरकार

0
8072cf8a-7736-4092-acad-6d35c7c70651

जाटव समाज उत्थान समिति ने बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को दिया ज्ञापन

आगरा। जाटव समाज उत्थान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को आगरा आए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के राज्यपाल से देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन की स्मृतियों को संजोने और उनकी गरिमा के अनुरूप सम्मान दिए जाने की मांग को लेकर उन्हें मांग पत्र सौंपा। बिहार के राज्यपाल यहां ब्रज रत्न अवार्ड कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

जाटव समाज उत्थान समिति के संरक्षक देवकी नंदन सोन के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के सासाराम संसदीय क्षेत्र से 50 वर्षों तक चुनाव जीतकर विश्व रिकार्ड बनाने वाले दलितों के हित रक्षक स्वतंत्रता सेनानी पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी गरिमा के अनुरूप बिहार और केंद्रीय सरकार द्वारा सम्मान नहीं दिए जाने से दुख प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बाबू जगजीवन राम की स्मृतियों को संजोए रखने के लिए सौंपे गए मांग पत्र में कहाकि उनके द्वारा भारत के राष्ट्रपति के नाम 6 वर्ष पूर्व भी पत्र लिखा, लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दिया गया। बिहार के राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को बाबू जगजीवन राज के नाम पर अवश्य ही कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में देवकीनंदन सोन, बंगाली बाबू सोनी, रूपसिंह सोनी, विनोद आनंद आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *