स्व. विजय शर्मा मेमोरियल आल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप में तीसरे दिन हुए कडे मुकाबले
तीसरे दिन क्वार्टर और सेमीफाइनल में दिग्गज खिलाडियों का रहा दबदबा
कहीं एकतरफा मुकाबलों में हुई जीत तो कहीं देखने को मिला कडा संघर्ष
पुरुष, महिला व मिश्रित वर्गों में शीर्ष वरीय खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
आगरा। शहर के श्रवण बैडमिंटन एकेडमी और प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकेडमी में चल रहे स्व. विजय शर्मा मेमोरियल ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप के तीसरे दिन मंगलवार को कडे मुकाबले देखने को मिले। तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में दिग्गजों का दबदबा रहा। पुरुष, महिला और मिश्रित वर्गों में कई शीर्ष वरीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर की ओर कदम बढ़ाया। वहीं कुछ मुकाबले तीन गेम तक चले।
प्रतियोगिता के पुरुष एकल 45 प्लस वर्ग में उत्तर प्रदेश के अभिन्न श्याम गुप्ता ने चंडीगढ़ के आशीष शर्मा को सीधे मुकाबलों में ं 21-10, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं तमिलनाडु के जेरी मार्टिन एम ने आरबीआई के रुद्र कौशिक को एकतरफा मुकाबले में 21-8, 21-2 से पराजित किया। एमएस 35 वर्ग में पंजाब के जसविंदर सिंह और रविजोत सिंह ने अपने-अपने मुकाबले जीते। रविजोत सिंह ने मोहान सुब्बारायण नुन्ना को तीन गेमों में हराकर संघर्षपूर्ण जीत हासिल की।
एमएस 40 वर्ग में गुजरात के यशराज सिंह राठौड़ ने क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के मुरलीधरन कृष्णमूर्ति को 23-21, 21-16 से मात दी। दिल्ली के टीएस बिष्ट और ऋषि शर्मा ने भी सीधे गेमों में अपने मुकाबले जीते। एमएस 50 वर्ग में उत्तर प्रदेश के अनिल कुमार श्रीवास्तव ने अमित अग्रवाल को हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। जबकि चंडीगढ़ के निखिल राजगोपालचारी ने तीन गेमों में जीत दर्ज की।
महिला एकल-डब्ल्यूएस 40 वर्ग में दिल्ली की दिवा अरोड़ा ने स्मारिका मनहास को 21-12, 21-11 से शिकस्त दी। चंडीगढ़ की माला गाबा ने सेमीफाइनल में प्रवेश करते हुए पद्मिनी पिडापार्थी पर सीधी जीत दर्ज की। डब्ल्यूएस 45 प्लस वर्ग में गुजरात की येल सराभाई और आंध्र प्रदेश की राधिका एम ने अपने-अपने सेमी फाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल की ओर कदम बढ़ाया। डब्ल्यूएस 50 वर्ग में दिल्ली की सुचित्रा मिश्रा ने सीधे गेमों में जीत हासिल की।
एमडी 35 वर्ग में तमिलनाडु की जोड़ी नवीन प्रसाद सी. सुब्रमणियन एस ने कड़े मुकाबले में सेमीफाइनल जीता। एमडी 40 वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त जयन जेम्स- राजेश कृष्णन ने तीन गेमों में रोमांचक जीत दर्ज की। एमडी 50 वर्ग में चंडीगढ़ की जोड़ी राजनीश भाटिया-दीपक सक्सेना ने अपना मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
डब्ल्यूडी 35 वर्ग में शीर्ष वरीय अनीस कौसर जे व स्वाति शर्मा और नूपुर बारवे व प्रभिनु ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज की। डब्ल्यूडी 40 वर्ग में दिवा अरोड़ा-अदिति रोडे और माला गाबा-पिनल पटेल ने फाइनल की ओर कदम बढ़ाया। मिश्रित युगल 35 वर्ग में तमिलनाडु की जोड़ी मोहम्मद रेहान-अनीस कौसर ने सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज की। एक्सडी 40 और 45 वर्ग में शीर्ष वरीय जोड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा और सीधे गेमों में मुकाबले जीते।
एमएस 45 (क्वार्टरफाइनल) मुकाबलों में अभिन्न श्याम गुप्ता (यूपी) ने आशीष शर्मा (चंडीगढ़) को 21-10, 21-14 से हराया। जेरी मार्टिन एम. (तमिलनाडु) ने रुद्र कौशिक (आरबीआई) को 21-8, 21-2 से पराजित किया। अरुप बैद्य (प.बंगाल) ने ओम पंवार (दिल्ली) को 21-14, 21-12 से मात दी। युवराज दयाल (तमिलनाडु) ने कार्तिक ईश्वरन (कर्नाटक) को 21-11, 21-19 से हराया। वहीं एमएस 35 प्लस वर्ग में जसविंदर सिंह (पंजाब) ने रोमित डोडेजा (गुजरात) को 9-21, 21-17, 21-8 से हराया। रविजोत सिंह (पंजाब) ने पार्थकुमार पटेल (गुजरात) को 21-10, 21-6 से पराजित किया। मोहसिन सुमरा (गुजरात) ने मयंक गुप्ता (चंडीगढ़) को 21-19, 21-15 से हराया। साहिल कटारिया (पंजाब) ने विवेक कौशिक (दिल्ली) को 21-18, 22-20 से शिकस्त दी।
एमएस 40 (क्वार्टरफाइनल) में यशराज सिंह राठौड़ (गुजरात) ने मुरलीधरन कृष्णमूर्ति (तमिलनाडु) को 23-21, 21-16 से हराया। टीएस. बिष्ट (यूपी) ने मुनीर मोहम्मद (आरबीआई) को 21-14, 21-9 से पराजित किया। ऋषि शर्मा (दिल्ली) ने राम मोहन केएस (तमिलनाडु) को 21-16, 21-15 से हराया। एमएस 50 (क्वार्टरफाइनल) में अनिल कुमार श्रीवास्तव (यूपी) ने अमित अग्रवाल (उत्तराखंड) को 21-9, 21-17 से हराया। कन्नन एसएस (तमिलनाडु) ने प्रवीण मूर्ति (कर्नाटक) को 21-13, 18-21, 21-18 से हराया। निखिल राजगोपाल चारी (चंडीगढ़) ने चंदन सिंह पंवार (उत्तराखंड) को 10-21, 21-16, 21-10 से पराजित किया।
डब्ल्यूएस 40 (सेमीफाइनल) में दिवा अरोड़ा (दिल्ली) ने स्मारिका मनहास (कर्नाटक) को 21-12, 21-11 से हराया। माला गाबा (चंडीगढ़) ने पद्मिनी पिडापार्थी (कर्नाटक) को 21-19, 21-8 से पराजित किया। डब्ल्यूएस 45 (सेमीफाइनल) में येल सराभाई (गुजरात) ने गीता महाजन (चंडीगढ़) को 21-8, 21-10 से हराया। राधिका एम. (आंध्र प्रदेश) ने श्वेता वाईकर (तेलंगाना) को 21-15, 16-21, 21-14 से हराया।
डब्ल्यूएस 50 (सेमीफाइनल) में सुचित्रा मिश्रा (दिल्ली) ने सुषमा (यूपी) को 21-10, 21-5 से हराया। अनु गेरा (यूपी) ने निशा कुमारी (यूपी) को 21-16, 21-19 से पराजित किया।
पुरुष युगल 35 (सेमीफाइनल) में नवीन प्रसाद सी.-सुब्रमणियन एस. (तमिलनाडु) ने विक्रांत चावथ-प्रेम सिंह चैहान (राजस्थान) को 18-21, 21-13, 22-20 से हराया। एमडी 40 (सेमीफाइनल) में जयन जेम्स-राजेश कृष्णन (एपीटीएन) ने राघवन पी-वरुण शर्मा (केटीके-सीएचजी) को 21-16, 19-21, 21-16 से हराया। एमडी 50 (सेमीफाइनल) में राजनीश भाटिया-दीपक सक्सेना (चंडीगढ़) ने नजीब कुनील-संजय पई (कर्नाटक) को 23-21, 21-13 से हराया।
मिश्रित युगल 35 (सेमीफाइनल) में मोहम्मद रेहान-अनीस कौसर (तमिलनाडु) ने अभिनव प्रकाश-स्वाति शर्मा (दिल्ली-उत्तराखंड) को 21-11, 21-10 से हराया। एक्सडी 40 (सेमीफाइनल) में पंकज नैथानी-दिवा अरोड़ा (सीएजी-दिल्ली) ने जॉन वेस्ले-दीपिका यादव (यूपी) को 21-14, 21-6 से हराया। एक्सडी 50 (सेमीफाइनल) परिमेलझगन पीजे-बानू एस (कर्नाटक) ने चंदन सिंह पंवार-सोनल नेगी (उत्तराखंड) को 21-10, 21-9 से पराजित किया।



