यूजीसी के नए नियम वापस लें या मुझे दें इच्छा मृत्यु की अनुमतिः जगद्गुरु परमहंस आचार्य

0
76ef53e55b875037e96d37bc328ca8851746602781231898_original

लखनऊ। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी यूजीसी के नए नियमों पर विरोध के स्वरों के बीच अयोध्या के जगदगुरु परमहंस आचार्य भी इसको लेकर आक्रोशित दिखाई दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की अपील की। उन्होंने कहाकि या तो इन नियमों को वापस लिया जाए या फिर मुझे इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए।

जगदगुरु परमहंस आचार्य ने यूजीसी के नए नियमों पर बोलते हुए कहाकि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि जो यूजीसी के नए नियमों को वापस कर दीजिये या फिर मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान कीजिए। जगद गुरु परमहंस आचार्य की इस मांग ने हलचल मचा दी है। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहाकि सवर्णों के बच्चों को निर्दोष होने पर भी फंसाया जाएगा। यदि कोई झूठा फंसा रहा है तो उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होगी। इससे अराजकता बढ़ेगी, अपराध बढ़ेगा. जातिवाद के नाम पर लोग आपस में लड़ेंगे।

इच्छा मृत्यु की मांग, 40 दिन का अल्टीमेटम

उन्होंने कहाकि अब या तो मोदी जी देश को बचा लीजिये यदि इसे वापस नहीं लेते हैं तो मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान कीजिये। उन्होंने कहाकि मैं 40 दिनों तक इंतजार करूंगा। मुझे और देश को आपसे बड़ी आशाएं थीं, लेकिन यह कानून जो आया इससे देश में चारों तरफ दंगा, आशांति अत्याचार बढेगा और इसे रोका नहीं जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *