आगरा कैंट स्टेशन पर अंग्र्रेजी शराब के साथ पकडा गया आरोपी
जीआरपी कैंट ने आरोपी के कब्जे से हरियाणा ब्रांड की 5 बोतल कीं बरामद
आगरा। जीआरपी पुलिस ने आगरा कैण्ट स्टेशन से अंग्रेजी शराब की पांच बोतलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब हरियाणा ब्रांड की है।
पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा की देखरेख में जीआरपी आगरा कैण्ट द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब की 5 बोतलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकडे गए आरोपी सनी पुत्र विनोद निवासी जोगीपाडा नई आबादी शाहगंज है। इसके कब्जे से बरामद शराब हरियाणा ब्रांड की बताई जा रही है। आरोपी को पकडने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजीव कुमार, वरूण कुमार, हैड कांस्टेबिल सतेन्द्र कुमार, रविकान्त शर्मा, कांस्टेबिल लवकुश, मुकेश कुमार मीना और आरपीएफ के हैड कांस्टेबिल धर्मेन्द्र सिंह शामिल रहे।
