स्टेशन पर बिछुडी बालिका को जीआरपी मथुरा ने खोजकर परिजनों से मिलाया

0
3bad7805-d2cb-4389-ad85-721c964df542

आगरा। जीआरपी मथुरा जंक्शन थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर गुम हुई पडोसी देश नेपाल की बालिका को खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया। बच्ची को पाकर उसके परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। वह पुलिस की सराहना करते नहीं थक रहे।

शासन द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन पर चेकिंग के दौरान सकराम पुत्र गोमान सिंह निवासी सिलगुड़ी थाना डोटी नेपाल ने सूचना दी कि उसकी बेटी उम्र करीब 8 वर्ष जो प्लेटफॉर्म नं.-1 से गायब हो गयी है। इस सूचना पर उप निरीक्षक आशुतोष सिंह मय क्यूआरटी टीम के द्वारा कैमरा चैक किए गए। इस दौरान बच्ची प्लेटफार्म पर अकेली घूमती हुई पाई गई। जीआरपी ने गुमशुदा बच्ची को परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिवारीजनों द्वारा बच्ची को सकुशल पाकर मथुरा राजकीय रेलवे पुलिस की सराहना करते नहीं थक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *