धर्म की आड में कालनेमि तत्वों से रहें सावधानः सीएम योगी

0
IMG-20260122-WA0014-768x348

कहा, खुद को धर्म से जोड़कर सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे कालनेमि तत्व

सोनीपत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म की आड़ में समाज को गुमराह करने वाले तत्वों से लोगों को आगाह किया है। हरियाणा के सोनीपत में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहाकि ऐसे तमाम कालनेमि समाज में मौजूद हैं, जो खुद को धर्म से जोड़कर सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा सत्य, सेवा और राष्ट्रहित पर आधारित रही है, लेकिन कुछ लोग निजी स्वार्थों के लिए धर्म का गलत इस्तेमाल कर समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों को पहचानना और उनसे सावधान रहना समय की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहाकि सनातन धर्म ने सदियों से समाज को जोड़ने और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया है। इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सच्चे धर्म और उसकी मूल भावना को समझें और भ्रामक प्रचार से दूर रहें। सीएम योगी के इस बयान को प्रयागराज में माघ मेले को लेकर चल रहे मौजूदा धार्मिक और सामाजिक विमर्श के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *