रेलवे बना रहा दिव्यांग व्यक्तियो और बच्चों के लिए  रियायत कार्ड

0
04344611-279b-4cb5-b3e6-87e8bfd55c1f

आगरा रेल मंडल ने अप्रैल से दिसम्बर -2025 तक 594 रेलवे रियायत कार्ड जारी किये

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे का आगरा रेल मंडल दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हृषिकेश मौर्य के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से दिसम्बर 2025 तक दिव्यांग व्यक्तियों और बच्चों के कुल 594 रेलवे रियायत कार्ड जारी किए गए।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल में 49, मई में 31, जून में 98, जुलाई में 84, अगस्त में 37, सितम्बर में 120, अक्टूबर में 59, नवम्बर में 63 और दिसम्बर में 53 रेलवे रियायत कार्ड जारी किए गए। शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति रेलवे रियायत कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें। सभी विवरणों की जांच करें और आवेदन सबमिट कर दें।

इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता- जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया चिकित्सा प्रमाण पत्र, फोटो, परिचय पत्र, पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र। वेरीफिकेशन के बाद डीआरएम ऑफिस से मिले रियायत कार्ड को रेलवे के सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दिया जाएगा। इसके बाद जब भी दिव्यांग यात्री टिकट के लिए आवेदन करेगा, तो उसे अपने रेलवे रियायत कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी। जैसे ही रेलवे रियायत कार्ड की एंट्री सॉफ्टवेयर में की जाएगी उक्त यात्री की पूरी डिटेल मॉनिटर पर सामने आ जाएगी और उसी आधार पर कंसेशन टिकट बनाया जाएगा। यही व्यवस्था ई टिकट पर भी रहेगी। ताकि रेल, यात्रा के लिए दिव्यांग यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े।

जनसंपर्क अधिकारी आगरा रेल मंडल कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया की शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति अब ऑनलाइन रेलवे रियायत कार्ड के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। रेलवे रियायत कार्ड बनने से किराये में छूट मिलेगी व उनको रेल यात्रा के दौरान परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *