दयालबाग में खेतों में रही लोहड़ी की धूम
बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, मौजूद रहे सतसंगी
आगरा। दयालबाग में लोहड़ी का पर्व का उल्लासपूर्वक मनाया गया। डन ट्यूबवेल, विद्युत नगर स्थित खेतों पर सभी सतसंगी भाई-बहन और बच्चे नियत समय पर प्लांटेशन मेंटेनेंस कार्य के लिए पहुंचने लगे। इस अवसर पर जेंडर-फ्री सुपर ह्यूमन तीन सप्ताह से 12 साल तक के बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में लोहड़ी के उल्लास में सराबोर रहे। इस मौके पर प्रो. प्रेम सरन सतसंगी भी मौजूद थे।
खेतों में सुबह गुरु महाराज और रानी साहिबा की मौजूदगी में नियमित कृषि गतिविधियों के साथ-साथ लोहड़ी से संबंधित सांस्कृतिक आयोजन हुए। इनमें जेंडर-फ्री सुपर ह्यूमन बच्चों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। तालियों व टप्पों के बीच बच्चों ने नृत्य किया। लोहड़ी से जुड़े पारंपरिक गीत गाए। लोहड़ी के इस आयोजन में देश-विदेश से लाखों सतसंगियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से शिरकत की।
लोहड़ी महोत्सव के इस रंगारंग आयोजन का देश-विदेश के लगभग 580 केंद्रों पर सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर देश-विदेश की सभी प्रमुख शाखाओं केंद्रों ने वीडियो माध्यम से अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं।




