आगरा में बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर.,15 फीट उछलेयुवक, एक की मौत, साथी घायल

0
tharaghatanagarasata-vahana_078a5f0ad400781dde2bcaf23327f295

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को कार और बाइक में आमने-सामने की भिडंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार करीब 15 फीट ऊपर उछलकर सडक पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

फिरोजाबाद के थाना नगला सिंगी क्षेत्र के गांव नगला काले निवासी भूरा (25) पुत्र मोहर सिंह अपने साथी धर्मवीर पुत्र कुमरसेन के साथ बाइक से फतेहाबाद किसी काम से आ रहे थे। रास्ते में फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर विद्युत सबस्टेशन के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार करीब 15 फीट उछलकर रोड पर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार भूरा की मौके पर मौत हो गई। जबकि धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद तरुण धीमान ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। दूसरा घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *