ममता बोलीं, मुझे छेड़ोगे तो छोड़ूंगी नहीं, मेरे पास शाह के खिलाफ पेन ड्राइव

0
c5fc2e73-cc17-40d0-bb77-009e9ca6e8c0

ईडी की रेड के बाद कोलकाता में निकाली रैली

दिल्ली में टीएमसी सांसदों ने किया जोदार प्रदर्शन

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के आईटी सेल के चीफ के ठिकानों पर गुरुवार को हुई ईडी रेड के विरोध में टीएमसी दिल्ली से कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी पर दो एफआईआर भी दर्ज कराई है। उन्होंने कोलकाता में मार्च भी निकाला।

ममता बनर्जी ने इस दौरान दावा किया कि उनके पास गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव हैं। उन्होंने कहाकि दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक कोयला घोटाले की रकम पहुंचती है। मेरे पास इसके सबूत हैं। जरूरत पड़ी तो मैं इन्हें जनता के सामने पेश कर सकती हूं। ममता ने कहाकि कोयला घोटाले का पैसा सुवेंदु अधिकारी ने इस्तेमाल किया और अमित शाह को भेजा। मैं आमतौर पर प्रतिक्रिया नहीं देतीं, लेकिन अगर कोई मुझे छेड़ता है तो मैं छोड़ती नहीं हूं।

इधर कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोर्ट परिसर में भारी भीड़ और हंगामे की वजह से ईडी की याचिका पर सुनवाई टाल दी है। याचिका में ममता बनर्जी के खिलाफ छापेमारी के दौरान हस्तक्षेप करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी।

इससे पहले शुक्रवार सुबह पार्टी के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रॉयन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, कुछ सांसद गिर भी गए। पुलिस ने सांसदों को सुबह 10 बजे हिरासत में लिया और दोपहर 12 बजे छोड़ा। इस कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, गृह मंत्री के दफ्तर के बाहर विरोध करना, हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्हें सड़कों पर घसीटना कानून का पालन नहीं है, बल्कि यह पुलिस की घमंड दिखाने की कोशिश है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *