अटल जी ने भारत के सच्चे सपूत के रूप में नेतृत्व दियाः योगी

0
2025_12image_17_00_445313761untitled-ll

कहा, मुखर्जी, उपाध्याय और अटल जी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहे मोदी

अटल, मखर्जी और दीन दयाल उपध्याय की प्रतिमाओं का हुआ लोकार्पण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहाकि तीन महान नेताओं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को नयी दिशा दी और उनकी विरासत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहाकि अटल बिहारी वाजपेयी के भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर कहे ए शब्द केवल आशा की अभिव्यक्ति नहीं थे, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण, गहरे विश्वास और दृढ़ संकल्प को दर्शाते थे।

उन्होंने कहाकि जब वाजपेयी ने अपनी कविता में अंधेरा छंटेगा, सूरज उगेगा और कमल खिलेगा की बात कही थी, तो वह भारत के उज्ज्वल भविष्य में उनके अटूट विश्वास का प्रतीक था,एक ऐसा दृष्टिकोण, जो आज विकसित भारत के रूप में साकार होता दिख रहा है। योगी ने कहाकि अटल जी ने कवि, पत्रकार, राष्ट्रवादी विचारक और भारत के सच्चे सपूत के रूप में जो नेतृत्व दिया, उसे हर भारतवासी आज विकास के नए रूप में देख रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहाकि वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित राष्ट्र प्रेरणा स्थल समारोह के मुख्य अतिथि-हम सबके मार्गदर्शक, अमृत काल के सारथी, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के शिल्पकार, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से स्वागत करते हैं। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अंगवस्त्र और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *