क्षत्रिय सभा दयालबाग ने बेसहाराओं के लिए खोला रैन बसेरा

0
7f9919cf-c0b9-407e-8af0-08ec13bc96d0

गरीबों को ठंड से बचाने के लिए खंदारी फ्लाई ओवर के नीचे खोला रैन बसेरा

एत्मादपुर के भाजपा विधायक डाॅ. धर्मपाल सिंह ने रैन बसेरे का किया उद्घाटन

आगरा। शहर में ठंड के मौसम में जरूरतमंद बेसहारा लोगों को सहारा देने के लिए क्षत्रिय सभा दयालबाग आगे आई। स्व. राजेन्द्र सिंह चैहान की स्मृति में संस्था हर साल आश्रय हीन लोगों के लिए सुरक्षित और गर्माहट भरा ठिकाना उपलब्ध कराने के लिए हाइवे पर खंदारी चैराहा फ्लाई ओवर के नीचे रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। वृहस्पतिवार को इसका उद्घाटन किया गया। एत्मादपुर से भाजपा विधायक डाॅ. धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए क्षत्रिय सभा दयालबाग के पदाधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेन्द्र सिंह परमार ने की।

इस मौके पर बलवीर सिंह, दिनेश सिंह सिकरवार, डाॅ. राम लखन सिंह राठोर, डाॅ. वीरेन्द्र सिंह चैहान, डाॅ. अनिल कुमार सिंह चैहान, डाॅ. अजय पाल सिंह, डाॅ. अखिलेश चैहान, डाॅ. राजेन्द्र सिंह भदौरिया, इंजी. आरके सिंह राघव, गजेन्द्र सिंह तोमर, द्वारिका सिंह सिकरवार, गौरव परमार, आरपी सिंह, बीपी सिंह, पवन धाकरे, विक्रम सिंह राघव, हेमंत जादौन, गिरीश सिकरवार, राजपाल सिंह भदौरिया, आरपी सिंह भदौरिया, कोमल सिंह सिकरवार, कोमल सिंह, मुन्ना सिंह, जय सिंह, मधु सिसोदिया, रामकिंकर भदौरिया, धर्मेन्द्र चैहान, अमित चैहान, उदय सिंह, विक्रम राणा, लेखराज सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, दिव्य वीर सिंह, कौशलेन्द्र चैहान, राम प्रकाश जादौन, विजय सिंह राठौर, सुजीत सिकरवार, मनोज भदौरिया, विष्णु भदौरिया, अरविन्द सिकरवार और विवेक भदौरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *